साथ ही सरकार बैंकों की स्थिति सार्वजनिक करे इससे अकारण होने वाली भ्रांतियों पर लगाम लग सकेगी | साथ ही सरकार व आरबीआई को सभी पक्षों का ध्यान रखते हुए आमजन के साथ व्यापारियों व उद्यमियों की समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि उद्योग व व्यापार प्रभावित ना हो | सरकार को महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए लघु व मध्यम श्रेणी की इकाइयों व छोटे व्यापारियों को अपनी तरफ से आर्थिक सहायता की योजना लागू की जानी चाहिए जिससे बाजार में तरलता आ सके और उत्पादों की प्रभावी मांग बढ़ सके |
बैंकिंग के प्रति फैली भ्रांतियों पर लगे लगाम स्थिति हो सार्वजनिक

