Site icon OmExpress

बैदों के चौक में भीखाराम चांदमल के एक्सक्लूसिव रिटेल काऊंटर का शुभारम्भ

बीकानेर। बैदों के चौक, सब्जी मंडी के पास भीखाराम चांदमल की सभी नमकीन, भुजिया, पैकिंग मिठाई का रिटेल काऊंटर लक्ष्मीनाथ एंटरप्राइजेज का उद्घाटन भीखाराम चांदमल के निदेशक नवरतन अग्रवाल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर लक्ष्मीनाथ एंटरप्राइजेज के कमल आचार्य द्वारा अग्रवाल, आशीष अग्रवाल का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर पं. घनश्याम आचार्य, भीखाराम चांदमल के मार्केटिंग हैड नरेश खत्री, मैनेजर पी.आर. ज्ञान गोस्वामी, बीकानेर के एस.एस.संजीव रायजादा, बलदेव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

Exit mobile version