Site icon OmExpress

बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने किया बिजारणियां के गाने का टीज़र लॉन्च

– मंगळ गावां मोद मनावां गीत की वर्चुअली लॉन्चिंग

– प्रो. श्यामसुंदर ज्याणी के घर-घर सहजन अभियान से जुड़ा है गीत

– शनिवार 31 अक्टूबर को पूरा गाना करेंगे रिलीज

बीकानेर /लूणकरणसर, 30 अक्टूबर – ओम दैया। ‘धरती को हरा भरा करना हमारी पहली वरीयता होनी चाहिए। पर्यावरण चेतना से ही यह धरती सुंदर बनेगी। यह बात बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कही। शुक्रवार को हुड्डा ने कवि, कथाकार राजूराम बिजारणियां के राजस्थानी गीत ‘मंगळ गावां, मोद मनावां’ का टीज़र वर्चुअली लॉन्च किया वहीं पूरा गाना शनिवार को इसी प्लेटफार्म पर रिलीज़ करेंगे। हुड्डा ने अपने ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज पर एक साथ गाने का 19 सैकेंड का टीज़र लॉन्च करते हुए पर्यावरण चेतना से जुड़े गाने की सराहना की। वहीं ‘घर-घर सहजन अभियान’ की शुरुआत करने वाले प्रो.श्यामसुन्दर ज्याणी को ‘हीरोज़ विदाउट मेकअप’ की उपमा दी। गौरतलब है कि अभिनेता हुड्डा संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के एम्बेसडर व पर्यावरणीय सरोकारों के लिए देश-दुनियां में चर्चित शख्सियत है। राजूराम बिजारणियां के इस गीत को देवीलाल महिया व खुद बिजारणियां ने गाया है। इससे पहले भी बिजारणियां का एक गीत ‘छांव सरीखी बेटी’ खासा चर्चित रहा।

इस अवसर पर प्रो. श्यामसुंदर ज्याणी, राजूराम बिजारणियां, देवीलाल महिया ने घर-घर सहजन अभियान को सम्बल देने के लिए रणदीप हुड्डा का आभार व्यक्त किया वहीं सभी से इस मुहिम को आगे बढाने की अपील भी की।

Exit mobile version