Site icon OmExpress

बोलेरो ने बाइक को टक्कर मारी बाइक पर सवार एक युवक की मौत,  दूसरा गंभीर रूप से घायल          

OmExpress News

बीकानेर। महाजन पुलिस थाना क्षेत्र में बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

थानाधिकारी ईश्वरसिंह से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देर रात्रि की है, जहां महाजन पुलिस क्षेत्र में लगने वाले नाथूदादा के मेले में डूडीवाला निवासी बिशनाराम अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। इसी दौरान बाइक को बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक सवार बिशनाराम की मौत हो गई और उसकी साथी घायल हो गया। घायल को बीकानेर पीबीएम अस्पताल रेफर किया और शव को मोर्चरी में रखवाया। जहां अभी पोस्टमार्टम करवाया जाएगा

Exit mobile version