Site icon OmExpress

ब्यावर में सीएमए परीक्षा फाइनल से तीन एवं इंटरमीडिएट में एक आल इंडिया रेंक

ब्यावर। इंस्टिट्यूट ऑफ कास्ट अकाउंटेंट आफ इंडिया द्वारा दिसंबर 22 के इंटरमीडिएट एवं फाइनल का परिणाम घोषित किया गया। उतीर्ण हुये विद्यार्थियों का ब्यावर चेप्टर द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

सचिव सीएमए मनदीप सिंह ने बताया कि इस टर्म फाइनल में ब्यावर से प्रियांशी जैन की 23 वीं, भावना रतवानी की 25 वीं, मेघना की 49वीं एवं इंटरमीडिएट में ध्रुव लाखोटिया ने 30 वीं आल इंडिया रेंक अर्जित की। इस उपलक्ष्य में सभी रैंकर एवं उतीर्ण करने वाले विद्यार्थियों का चेप्टर द्वारा सम्मान किया गया।

उपाध्यक्ष सीएमए अंकुर सिंहल ने सभी उतीर्ण हुए छात्रों को बधाई देते हुए उन्हें इंस्टिट्यूट द्वारा आयोजित होने वाले केम्पस के लिये शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि ब्यावर का रिजल्ट हर बार बहुत अच्छा आता हैं। इस वर्ष भी फाइनल की तीन रेंक के साथ कुल 10 विद्यार्थियों द्वारा फाइनल परीक्षा में सफलता अर्जित की हैं।

इस अवसर पर अध्यक्ष सीएमए ज्योति माहेश्वरी, पूर्व अध्यक्ष सीएमए रूपेश कोठारी, सीएमए मनीष जैन, सीएमए मितेश चोपड़ा आदि चेप्टर सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Exit mobile version