

नोखा।कोरोना संकट काल मे – संत श्री दुलारामजी कुलरिया राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलवास नोखा के डाइरेक्टर श्री जगदीश कुलरिया (सुथार) ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र पाँचु नोखा को ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मशीनें सुपुर्द की गयीं बतादे मरूधरा के गौरव भामाशाह श्री नरसी कुलरिया के सुपुत्र एवं देश की नंबर वन इंटिरियर कंपनी नरसी ग्रुप – मुंबई के डाइरेक्टर है युवा आदर्श श्री जगदीश कुलरिया अपने दादाजी ब्राह्मलीन गौसेवी संतश्री दुलाराम जी कुलरिया-सुथार के बताए मार्गदर्शक जनसेवा पर अपने पिताजी श्री नरसी कुलरिया, एवं बाबोसा श्री भँवर कुलरिया, व चाचा श्री पुनम कुलरिया के साथ समाजसेवा के पथ पर अग्रणी हैं ।


चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर नंदकिशोर सुथार ने कहा कि मुझे यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है यह जो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें संत श्री दुलारामजी कुलरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के डाइरेक्टर श्री जगदीश एवं संरक्षक श्री भँवर , नरसी , पुनम , कुलरिया परिवार द्वारा उपलब्ध कराए गये हैं वह जीवनदायिनी चीजों में से एक हैं हमारा प्रयास है की सभी ग्रामीणों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं चिकित्सालय परिसर अलाय में मिले – इस पुनीत कार्य के लिए समस्त ग्रामवासी पाँचु (नोखा) द्वारा कुलरिया परिवार का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया।
