Site icon OmExpress

ब्रेकिंग न्यूज़ : डूंगरगढ तहसील के गांव इंदपालसर की गोशाला में लगी भीषण आग

– गोशाला में लगी आग,भारी भीड़ एकत्रित,बुझाने का चल रहा है प्रयास

बीकानेर।बीकानेर जिले के डूंगरगढ तहसील के गांव इंदपालसर की गोशाला में अज्ञात कारणों से आग लग गई, आग की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग एक एकत्रित हो गए।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में इंदपालसर बड़ा की दानेश्वर गौशाला में आज सुबह आग लग गई और बड़ी मात्रा में चारा जल कर राख हो गया है। गौशाला में चारे के गोदाम में आग लगने से चारा अभी जल रहा है और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए है। ग्रामीण मूंगफली का चारा बाहर निकालने में जुटे हुए है। गौशाला अध्यक्ष जगमाल सिंह ने रुंधे गले से बताया कि करीब 10 लाख का चारा गोदाम में भरा था जिसमें नीचे पराली व ऊपर मूंगफली चारा भरा था। पराली में नीचे से आग लग गई और नुकसान का आंकलन अभी नहीं हो पाया है।

Exit mobile version