Site icon OmExpress

ब्लॉक से प्रदेश स्तर सेवादल की कार्यकारणी के गठन को लेकर 2 जुलाई को बीकानेर में होगी मीटिंग आयोजित

बीकानेर। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमसिंह जी शेखावत के दिशा निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय,जिला,ब्लॉक एवं विधानसभा अध्यक्ष कार्यकारणी गठन को लेकर 02 जुलाई सांयकाल 04 बजे डागा चौक जिला बीकानेर में जिला हेडक्वार्टर पर सेवादल विधानसभा वार समन्वयक प्रभारीयो तथा जिले के सेवादल कार्यकर्ताओ की बीकानेर संभाग प्रभारीयो द्वारा मीटिंग आयोजित की जायेगी।

बीकानेर संभाग समन्वयक प्रभारी नरेन्द्र बाटङ,कमल सिंह यादव,विमल सिंह भाटी ने बताया की सेवादल की नयी कार्यकारणी गठन को लेकर बीकानेर जिले के सेवादल कार्यकर्ताओ की अपने अपने जिला हेडक्वार्टर पर मीटिंग लि जायेगी। मीटिंग में सेवादल कार्यकारणी के लिए इच्छुक कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष,विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश व जिला कार्यकारणी हेतु बीकानेर के जिला प्रभारी,विधानसभा प्रभारी अपनी अपनी रिपोर्ट जिम्मेदारी अनुसार संभाग प्रभारीयो को प्रस्तुत करेंगे।

Exit mobile version