Site icon OmExpress

भगतसिंह यूथ क्लब ने किया कोरोना वारियर्स सफाई कर्मियों का सम्मान

बीकानेर। कोरोना वायरस के कहर के बीच भी अपनी ड्यूटी मुस्तैदी के साथ निभाने वाले वार्ड 46 के सफाई कर्मियों का सम्मान आज दोपहर में भगत सिंह यूथ क्लब द्वारा किया गया। सम्मान स्वरूप सफाई कर्मियों को मास्क व एक सप्ताह के लिए आवश्यक राशन सामग्री भेंट किए गए। इस अवसर पर उनके सम्मान में में जोरदार तालियाँ भी बजाई गई। इस अवसर पर वार्ड पार्षद एडवोकेट सुशील कुमार सुथार ने क्लब के सेवाकार्यों की खुले मन से प्रशंसा की। इस अवसर पर क्लब की गतिविधियों के बारे में क्लब के प्रवक्ता गिरिराज खैरीवाल ने जानकारी दी।

क्लब के राजारम
बिश्नोई, योगेश पुरोहित, विनोद जोशी, किशनलाल गेधर, विजयपाल बाना, चंद्र सिंह शेखावत, हेमंत सेवग, चतुर्भुज तिवाड़ी, नंदकिशोर चौधरी, चंद्र प्रकाश सोनी, अरूण सुथार, राजेश जोशी, ओमी सुथार, रवि सिरोही, शिवकुमार सुथार, मंगल जोशी, प्रदीप जोशी, मयंक शर्मा, रामनारायण उपाध्याय, भावेश पुरोहित इत्यादि निरंतर रूप से जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक सामग्री की व्यवस्था में जुटे हुए हैं।

Exit mobile version