Site icon OmExpress

भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

बीकानेर 25 अप्रैल।अंतराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की ओर से विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जन्मोत्सव शनिवार को रानी बाजार में आरती कर धूम धाम से मनाया गया।

अंतराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की प्रदेशाध्यक्ष सुनीता गौड़ ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भगवान परशुराम ऋषि जमादग्नि तथा रेणुका के पांचवे पुत्र है। ऋषि जमादग्नि सप्त ऋषि में से एक ऋषि थे । भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में परशुराम पृथ्वी पर अवतरित हुए परशुराम वीरता के साक्षात उदाहरण है। हिंदू धर्म में परशुराम के बारे में यह मान्यता है कि वह त्रेतायुग एवं द्वापर युग में अमर हैं। परशुराम कि त्रेतायुग दौरान रामायण में तथा द्वापर युग के दौरान महाभारत में अहम भूमिका रही है।

छः न्याति ब्राह्मण महासंघ के पूर्व जिलाध्यक्ष खेताराम तावनिया ने बताया कि गौ माता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।उन्होंने निराश्रित गौ वंश को लॉक डाउन के दौरान 3 मई तक हरा चारा देने के लिए आग्रह किया।

पंडित गायत्री प्रसाद एवं यज्ञ प्रसाद ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अपने घर के पास बेजुबान पशु पक्षियों के लिए पालसिये लगाए और दाना पानी भी दिया।

खांडल विप्र समाज के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीधर शर्मा ने घर घर मे परशुराम जयंती मनाये जाने के साथ जरूरतमंद लोगों को भोजन की व्यवस्था बहुत ही सरहानीय बताई।

इस अवसर पर मनीष जाजड़ा,शिव प्रसाद गौड़, गौरव गौड़ ने बेजुबान पशु पक्षियों को नियमित दाना पानी देने का संकल्प लिया।

Exit mobile version