Site icon OmExpress

भगवान राम पर मांझी के विवादित बयान पर जगदानंद ने दी नसीहत

श्री राम को लेकर जितनी राजनीति मांझी ने नहीं की होगी उससे ज्यादा भाजपा ने की

रिपोर्ट – अनमोल कुमार

पटना : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का विवादित बयान ‘हम राम को नहीं मानते’ पर आज राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा है कि हो सकता है जीतन राम मांझी जी उनके जन्म को लेकर कुछ जानते हो। इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि जीतन राम मांझी ने प्रभु श्री राम को लेकर जितनी राजनीति नहीं की होगी उससे ज्यादा भाजपा ने भगवान राम को लेकर राजनीति की है राम केवल किसी विशेष पार्टी के भगवान नहीं बल्कि तमाम लोगों के राम है।
प्रदेश राजद अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा है कि हम उन उन वादी लोगों को यह चुनौती देते हैं कि सिर्फ मस्जिद पर झंडा फहरा देने से इस्लाम खत्म नहीं हो जाएगा। राम मर्यादा पुरोषत्तम थे, जबकि भाजपा ने मार्यदाएं तोड़ी है।

Exit mobile version