Site icon OmExpress

भगवान विश्वकर्मा पूजन किया

बीकानेर। भगवान विश्वकर्मा पूजन के अवसर पर अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर की यांत्रिकी अभियांत्रिकी विभाग में भगवान विश्वकर्मा जी के पूजन का आयोजन रखा गया जिसमें भगवान विश्वकर्मा के बारे में कार्यशाला अधीक्षक श्री श्यामसुंदर सुथार ने विस्तार पूर्वक बताया वह पूजन के अवसर पर महाविद्यालय के कुलसचिव श्री राजेंद्र सिंह शेखावत यांत्रिकी अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष श्री विनीत राणा व यांत्रिकी विभाग के सभी कर्मचारी सदस्य शामिल हुए और भगवान विश्वकर्मा के बारे में जाना व भक्ति भाव से पूजा अर्चना संपन्न की पूजन में पूजा संपन्न होने पर विभाग अध्यक्ष विनीत राणा व कार्यशाला अधीक्षक श्री श्याम सुंदर सुथार ने सभी का आभार व्यक्त किया व पूजन की व्यवस्था संभाल रहे टेक्नीशियन रामस्वरूप वर्मा को धन्यवाद दिया।

Exit mobile version