Site icon OmExpress

भगवान श्रीराम जानकी विवाह उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

भगवान श्रीराम विवाह पंचमी के अवसर पर श्री फलिहारी जी महाराज के सान्निध्य में विश्व हिंदू परिषद व श्रीराम कुटिया आयोजन समिति ने गंगाशहर में भगवान श्रीराम जानकी विवाह उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया विहिप महानगर अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में सजे धजे हाथी घोड़े रथ व बग्ग़ियो में श्रीराम मातासीता ,हनुमान जी,गणेशजी,भगवान शंकर,बाबा रामदेव आदि विभिन्न रूपों में झांकीयों के साथ सैंकड़ों की संख्या में महिला पुरुष व विहिप कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए बारात रूपी शोभायात्रा बोथरा चौक,पाबुचौक,मुख्य बाज़ार से होती हुई नोखा रोड स्थित मोहिनी पैलेस पहुँची जहां रास्ते में जगह जगह लोगों द्वारा स्वागत किया गया वहीं बारात पहुँचने पर संतो ने अगवानी की परमेश्वर दास जी महाराज, सरजू दास जी महाराज, विहिप गौरक्षा प्रमुख लक्ष्मण उपाध्याय, बजरंगदल के दुर्गा सिंह शेखावत,अर्जुन राजपुरोहित,प्रमोद पंवार,जितेंद्र गहलोत ,के लाल आचार्य ने बारात का स्वागत किया तथा महाप्रसाद का कार्यक्रम हुआ इस मौक़े पर शिवदयाल जी बच्छ, माणक चन्द जी सेन, बुलाकी जी नाई, विजयसिंह सोनी, संजय जोशी, मनोज, करणी सिंह, इत्यादि गणमान्य व्यक्ति व बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे ।

Exit mobile version