Site icon OmExpress

भरूच से लोकसभा सांसद मनसुख वसावा ने पार्टी से इस्तीफा दिया

गुजरात ।गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के लिए एक झटका देने वाली खबर है। यहां के भरूच से लोकसभा सांसद मनसुख वसावा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही जल्द ही संसद की सदस्यता से भी इस्तीफा देने की बात कही हैं। भरुच से बीजेपी सांसद मनसुखभाई धनजीभाई वसावा ने 28 दिसंबर को गुजरात के प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सी.आर पाटिल को पत्र लिखकर अपने फैसले की जानकारी दीं।

मनसुव वसावा ने किस कारण इस्तीफा दिया ये अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया हैं।प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में मनसुख वसावा ने लिखा है कि उन्होंने पार्टी के साथ वफ़ादारी निभाई हैं। साथ ही पार्टी और जिंदगी के सिद्धांत का पालन करने में बहुत सावधानी रखी है, लेकिन आखिरकार मैं एक इंसान हूं और इंसान से गलती हो जाती हैं। इसलिए मैं पार्टी से इस्तीफा देता हूं।वसावा ने ये भी कहा कि लोकसभा सत्र शुरू होने से पहले वो सांसद पद से भी इस्तीफा दे देंगे। गौरतलब है कि मनसुख वसावा हाल ही में अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं।

Exit mobile version