Site icon OmExpress

भर्ती मरीजों 52 लोगों की रिपोर्ट पुनः पॉजिटिव आयी

बीकानेर , 26 जुलाई। बीकानेर में अब तक का कोरोना पॉजीटिव केस का आंकड़ा 1700 के नजदीक पहुंच गया है। इधर एक्टिव केस की संख्या निरंतर कम हो रही है। शनिवार को 661 ही एक्टिव यानी कोरोना पॉजीटिव रहे, जबकि शुक्रवार को यह संख्या 727 थी। शनिवार को ही ज्यादा पोसिटिव केस आये थे और आज शनिवार को ही पॉजीटिव से नेगिटिव में बदलने वाले केस की संख्या 90 थी जबकि नये पॉजीटिव 27 मिले। शनिवार देर रात्रि आयी रिपोर्ट में 52 लोगों की रिपोर्ट पुनः पॉजिटिव आ गयी है अतः इनको छुट्टी नहीं दी जा सकेगी। इनका इलाज जारी रहेगा पांच दिनों के बाद पुनः जांच होने पर नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही इनको छुट्टी मिल पाएगी।

Exit mobile version