Site icon OmExpress

भाई के साथ जा रही बहन के साथ युवकों ने छेडखानी की व जेवरात छीने

हर्षित सैनी
रोहतक। गोकर्ण चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बाबरा मोहल्ले में मंगलवार शाम भाई के साथ पैदल जा रही युवती का रास्ता रोक 15 से 20 युवकों ने सोने की चेन, बालियां छीन ली। इस दौरान बीच बचाव में आए भाई के साथ युवकों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। युवक का आरोप है कि आरोपी युवकों ने उसकी बहन के साथ अभद्रता भी की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बहन के साथ घर का सामान लेने के लिए बाजार जा रहा था। रास्ते में पंद्रह से बीस युवकों ने रास्ता रोका और उसकी बहन के गले से पांच तोले की सोने की चेन, एक तोले की कानों की बालियां छीन ली। इस दौरान जब उसका भाई बीच बचाव में आया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version