Site icon OmExpress

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर ने जयपुर प्रदेश कार्यालय में किया पदभार ग्रहण

बीकानेर। भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर ने बुधवार को जयपुर में भाजपा प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय परिसर में स्थित 34 नम्बर कार्यालय का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने फीता काटकर भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर को पदभार ग्रहण करवाया। इसके उपरांत भाजपा प्रदेश कार्यालय सभागार में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर का स्वागत-सत्कार समारोह का आयोजन हुआ।


इसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा राजस्थान श्रवण सिंह बगड़ी, राष्ट्रीय मंत्री ओबीसी मोर्चा विधायक फुलेरा जयपुर निर्मल कुमावत, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान व सांसद अजमेर भागीरथ चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री भाजपा अलका गुर्जर व नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित हुए। बीकानेर सहित पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या मे भाजपाई व उनके समर्थकों ने चंपालाल गेदर का फूल माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत-सत्कार किया।

अतिथियों ने चम्पालाल गेदर को भाजपा ओबीसी मोर्चा राजस्थान का प्रदेशाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने की बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व नोखा विधायक बिहारी लाल बिश्नोई ने अपने अतिथि उद्बोधन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कुशासन और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा द्वारा शुरू किया गया “नहीं सहेगा राजस्थान” कैम्पेन जन-जन की आवाज बन चुका है। प्रदेश की जनता से कांग्रेस की जन विरोधी व भ्रष्ट सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंक देने कि बात की। वहीं 1 अगस्त को लाखों की संख्या में प्रदेशवासियों के जयपुर पहुंच कर “नहीं सहेगा राजस्थान” कैम्पेन के तहत सचिवालय के घेराव करने की बात कही।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर ने सभी का धन्यवाद देते हुए सभी को साथ लेकर पार्टी हित में सदैव कार्य करने की बात कही। गेदर ने पार्टी के सभी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। गेदर ने प्रदेश की जन विरोधी कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंक कर भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर सुनील कुमावत प्रदेश सह सयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ महेन्द्र यादव, हुकमाराम कांटा, भूपेन्द्र शर्मा, राजाराम सिगड़,भंवरलाल जांगिड़, दिलीप पुरी,कैलाश कुमावत, शिवेंद्र दधीच, राहुल माहेश्वरी, पुन्नीत हर्ष, प्रदीप मंगलाव, इमरान कायमखानी, हरिराम बोरावड, विरेन्द्र करल, प्रहलाद पाक, राजूराम मंगलाव, लक्ष्मण गुरिया, नरसिंह सेवग, भवर बिश्नोई , जगदीश बिश्नोई, भगवानाराम प्रजापत, छगन प्रजापत, ओमप्रकाश गेदर, प्रभु गेदर, वेद प्रकाश गेदर, सुरजाराम गोदारा, रामस्वरूप धायल, शिवरतन प्रजापत, राजूराम कूकना, जगदीश भाट, महेन्द्र नागा, रामलाल खुड़िया, श्रीनिवास कातर , सुन्दरलाल लिम्बा, सुरजराम, शिव प्रकाश, अरविंद सिंह चारण, नवल प्रजापत,दिनेश संवाल व हज़ारो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version