Site icon OmExpress

भाजपा ओबीसी मोर्चा बीकानेर शहर ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन

बीकानेर,प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पर उनकी जाति और ओबीसी समाज के अपमान को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन के तहत आज बीकानेर कोटगेट पर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजाराम सीगड़ के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला दहन कर माफी मांगने की मांग की गई।
कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष श्री चंपालाल जी गेधर ने कहा कि राहुल गांधी अपरिपक्वता का प्रदर्शन कर रहा है, उन्होंने हमारे प्रधानमंत्री जी के बारे मे जाति और ओबीसी समाज को लेकर जो ब्यान दिया वो सरासर निंदनीय है और पूरे राजस्थान में ओबीसी मोर्चा द्वारा जिलास्तर पर प्रदर्शन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में महावीर सिंह चारण, महामंत्री मोहन सुराना, श्याम चौधरी, नरेश कुमार नायक, सागीलाल गहलोत, मदन सियाग, वीरेंद्र करल, वेद व्यास, भवानी सोनी, शिव प्रजापत, दीपक यादव, कमल गहलोत, चंद्र प्रकाश स्वामी, अंकित तंवर, इमरान कायमखानी, मूलचंद रामवत, जेठमल नाहटा, विनोद करोल सोहन लाल चावरिया सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version