Site icon OmExpress

भाजपा का झूठ और फरेब ” नही सहेगा राजस्थान “, प्रदेश की जनता भाजपा को देगी मुंहतोड़ जवाब – संजय बापना

जयपुर। कांग्रेस के वरिष्ट नेता , अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पूर्व राष्ट्रीय सचिव श्री संजय बापना ने कहा की भाजपा प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए ” नहीं सहेगा राजस्थान अभियान ” लॉन्च करने जा रही है, भाजपा ने इस अभियान को लांच करने में बहुत देरी कर दी यह अभियान बेतुका और बेमानी है। भाजपा को अपने इस अभियान का मुंहतोड़ जवाब मिलेगा, प्रदेश की जनता भाजपा के ” झूठ और फरेब फैलने के इस अभियान ” का जवाब इस चुनाव जरूर देगी और भाजपा को आइना दिखाएगी।

श्री संजय बापना ने कहा की प्रदेश की जनता ने भाजपा को 25 सांसद दिए, कई विधायक दिए किंतु पिछले साडे चार सालों एक भी सांसद और विधायक जनता के बीच नही गए और अब जब चुनाव आ गए तो सभी भाजपा नेता जनता के बीच जाने का प्रयास कर रहे हैं और प्रदेश की जनता को गुमराह करने का षडयंत्र रचकर झूठ फैलाकर गुमराह कर पब्लिकसिटी स्टंट कर रहे है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन साढ़े चार सालों में प्रदेश में इतिहास रचा है, जो कार्य आजतक देखने को नहीं मिले थे वह कार्य खुद की निगरानी में करवा प्रदेश की 7 करोड़ से अधिक जनता को लाभ पहुंचा आमजन को सीधे सरकार की योजनाओं से जोड़ा है। जिससे भाजपा बौखला रही है और मनगढ़त कहानी बना रही है। आज प्रदेश फ्री बिजली योजना, स्टूडेंट फ्री बस योजना और वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुल्क योजना, महिलाएं निशुल्क बस यात्रा योजना सहित मुख्यमंत्री राहत योजना जैसे विकास कार्य सीधे जुड़कर बहुत खुश है। भारतीय जनता पार्टी को मुख्यमंत्री द्वारा किए कार्यों को धरातल पर उतरकर देखने की आवश्यकता है। केवल मीडिया में बयानबाजी करने से प्रदेश की जनता भाजपा को वोट नहीं देगी। अगर भाजपा को दिखता नही है तो उन्हें चश्मा लगवा लेना चाहिए जिससे यह लोग मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विकास कार्यों को आसानी से देख सके। राजस्थान की जनता भाजपा के झूठ और फरेब की राजनीति को नही सहेगी और कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर अपनी मोहर लगा कमान वापस कांग्रेस के हाथों में सौपेगी।

Exit mobile version