कृषि विभाग में कृषि यंत्रों में घोटाला दोषियों को सरकार का संरक्षण
सरकार की असलियत अब समझ गया किसान झांसे में नहीं आने वाला
आगरा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने जिला आगरा में ट्रेक्टर पूजा करके किसानों की रैली आयोजित की है।
औऱ हाल ही में सरकार ने जो तीन कृषि विधेयक लागू किये हैं।
जिसमें किसानों की आय दुगनी किये जाने का ढिढोरा पीटा जा रहा है।
इधर पूरे देश के ज्यादातर किसान नेताओं ने उक्त तीनों कृषि विधेयको लोलीपोप बताया है।
किसान नेता सोमबीर यादव ने कहा है कि अगर ट्रेक्टर पूजने से किसानों का मिनीमम स्पोर्ट प्राइज MSP दुगनी हो जाय तो देश का किसान भाजपा के नेताओं के पैर पूजने के लिए तैयार है।
किसान नेता सोमबीर यादव ने कहा है । कि नहरों में पानी नहीं है।
किसानों को 24 घण्टों में 6-7 घण्टे बिजली मिलती है।
औऱ इन छह सात घण्टों में भी कई बार बिजली काट दी जाती है।
अगर किसान नलकूपों के बिल भरने के लेट -अबेर हो जाता है तो किसानों के विधुत कनेक्शन काट दिये जाते हैं।
आगरा में सवा लाख हेक्टेयर जमीन में बाजरा की फसल पैदा होती है।
जिसका MSP मिनीमम स्पोर्ट प्राइज इस समय 2150 रुपया प्रति कुन्तल हैं।सरकारी खरीद केन्द्रों के ना होने के कारण किसानों को ग्यारह सौ से बारह सौ रुपये के हिसाब से बेचना पड़ रहा है।
ऐसे में मक्का का MSP समर्थन मूल्य 1850 रुपए प्रति कुन्तल है जो किसानों को आठ सौ रुपये प्रति कुन्तल बेचना पड़ रहा है। ऐसे धान, उरद मूंग की फसलों को बेचना पड़ रहा है।
किसान नेता सोमबीर यादव ने कहा कि भाजपा किसानों को गुमराह करना बंद करें।
कभी थाली औऱ ताली बजाने से कोरोना भगाने वालों क्या ट्रेक्टर पूजने से किसानों की आय दुगनी नही होगी।धरातल पर काम होगा।
किसान नेता श्यामसिंह चाहर ने कहा है कि आगरा इनर रिंग रोड घोटाले में संलिप्त भ्रष्टाचारियों को सरकार बचाने का काम कर रही है।
किसानों को अधिग्रहित जमीन का पैसा नहीं मिला है।
नहरों में सफाई के नाम पर घोटाला किया गया है।
कृषि विभाग में कृषि यंत्रों में घोटाला, दोषियों को सरकार का सरक्षंण प्राप्त है। तो किसानों की आय दुगनी कहा से होगी।
किसान नेता लाखन सिंह त्यागी एवँ मुकेश पाठक ने सयुक्त रूप से कहा है कि इस समय आलू और गेहूं की बुबाई के लिए किसानों को पलेवा (सिंचाई)करनी है लेकिन नहरों में पानी नही है।सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं है।
ट्रेक्टर पूजने से किसानों की आय दुगनी नही होगी। सरकार किसानों को लोलीपोप देना बन्द करें। किसान अब भाजपा के झूठे प्रलोभन में नही आने वाले हैं।