Site icon OmExpress

भाजपा किसान मोर्चा  7 जून को विभिन्न मांगों पर राज्यपाल को ज्ञापन देंगे

जयपुर,( ओम एक्सप्रेस )। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओ.पी. यादव ने बताया कि, कोरोनाकाल के दौरान किसानों को हुये फल व सब्जियों के नुकसान एवं किसानों की बिजली बिल माफी करने की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां के नेतृत्व में किसान मोर्चा के पदाधिकारी 07 जून को दोपहर 01 बजे महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन देंगे। यादव ने बताया कि इसी दिन किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रत्येक जिले में जिला कलेक्टर को ज्ञापन देगा एवं 8 जून को प्रत्येक उपखण्ड पर किसान मोर्चा के मण्डलों के पदाधिकारी/कार्यकर्ता उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर राज्य सरकार से कृषि के बिजली बिल माफ करने एवं किसानों के फल व सब्जियों के हुये नुकसान की भरपाई हेतु सरकार से किसानों को मुआवजा दिलवाने की मांग करेगी।

Exit mobile version