Site icon OmExpress

भाजपा की चुनाव घोषणा पत्र की तैयारी को गहलोत की मात हेम शर्मा

जयपुर बिरला ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री ने राजस्थान अभिनव मिशन 2030 लॉन्च किया। इसका उद्देश्य राजस्थान को विकसित राज्यों में टॉप राज्य की श्रेणी में जगह मिले। मिशन 2030 में 1 करोड़ लोगों से सुझाव लेकर विजन 2030 डॉक्यूमेंट अगले दो माह में तैयार किया जाएगा। आम लोगों विशेषज्ञों, विभिन्न क्षेत्र के लोगों से पूछा जाएगा कि राजस्थान की 2030 में 10 गुणा ग्रोथ के लिए सरकार को क्या करना चाहिए? विकास की जरूरतों, प्राथमिकताओं से जनता की राय ली जाएगी। इसका सरकार ने पूरा रोडमेप बनाया है। राज्य सरकार के सभी विभाग अगले दो माह तक यह काम करेंगे। गोष्ठियां होगी, संवाद होंगे, लोगों को ऑन लाइन राय देने की सुविधा होगी। इसका पोर्टल लॉन्च होगा। डोर टू डोर जाकर राय ली जाएगी। दरअसल राजस्थान में भाजपा ने पार्टी का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए एक समिति बनाई है। समिति जो घोषणा पत्र तैयार करेगी उसका पैटर्न अभी सामने नहीं आया है। कांग्रेस प्रत्यक्ष में एक करोड़ लोगों की राय से मिशन 2030 डॉक्यूमेंट बनाएगी। राजस्थान के विकास का जनता की राय पर बना यह डॉक्यूमेंट परोक्ष रूप से बीजेपी के घोषणा पत्र के जवाब की राजनीति ही मानी जा सकती है। घोषणा पत्र सरकार बनने पर लागू होता है। वैसे ही राजस्थान विजन 2030 भी सरकार बनने के बाद ही लागू होना है। अगले विधानसभा चुनाव की भाजपा की व्यूह रचना का कांग्रेस माकूल जवाब दे रही है। चुनावी व्यूह रचना में कांग्रेस भाजपा से कई कदम आगे है। भाजपा की स्ट्रेट्रेजी अभी सामने आनी है। भाजपा के घोषणा पत्र की व्यूह रचना को गहलोत ने तकड़ा झटका दे दिया है। देखना यह है कि भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र पर कांग्रेस का मिशन 2030 कितना भारी पड़ता है।

Exit mobile version