Site icon OmExpress

भाजपा की सुशीला कंवर बनी मेयर

बीकानेर, 26 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी की सुशीला कंवर को बीकानेर नगर निगम की महापौर चुना गया है। वह बीकानेर नगर निगम में मेयर बनने वाली पहली महिला है। मंगलवार को नगर निगम सभागार में हुए चुनाव में भाजपा की सुशीला कंवर ने कांग्रेस की अंजना खत्री को मात दी।
सुशीला कंवर के मेयर पद पर जीत हासिल करने के बाद रिटर्निंग अधिकारी व नगर विकास न्यास सचिव मेघराज सिंह मीना ने जीत प्रमाण पत्र दिया तथा पद की शपथ दिलाई। उन्हें स्वच्छता की भी शपथ दिलाई गई। मेयर चुनाव में सभी 80 पार्षदों ने वोट डाले। इनमें से कांग्रेस की अंजना खत्री को 37 तथा भारतीय जनता पाटी की सुशीला कंवर को 43 मत हासिल हुए। निगम चुनाव मजिस्ट्रेट राम रतन सौंकरिया ने बताया कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। नगर निगम चुनाव के पर्यवेक्षक नारायण सिंह, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सबीना बिश्नोई मतदान के दौरान उपस्थित रहे।

बुधवार को होगा डिप्टी मेयर का चुनाव
नगर निगम उपमहापौर का चुनाव बुधवार को होगा। बुधवार को 10 बजे बैठक प्रारंभ होगी। नामांकन पत्रों का प्रस्तुतीकरण सुबह 11 बजे तक होगा तथा नामांकन पत्रों की समीक्षा 11.30 बजे से की जाएगी। नाम वापस अपराहन 2.00 बजे तक लिए जा सकेंगे। रिटर्निंग अधिकारी मेघराज सिंह मीना ने बताया कि यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 2.30 बजे से लेकर 5 तक सम्पन्न होगी। मतदान के बाद मतगणना की जाएगी।

Exit mobile version