Site icon OmExpress

भाजपा के राजेंद्र पंवार उपमहापौर बने

बीकानेर / भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशी पार्षद राजेन्‍द्र पंवार को बीकानेर नगर निगम का उप महापौर निर्वाचित घोषित किया गया है।

राजेन्‍द्र को कुल 80 पार्षदों में से 41 पार्षदों का वोट मिला है जबकि उनके सामने चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस पार्टी के प्रत्‍याशी जावेद पडिहार को 3 वोट मिले हैं।भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशी राजेन्‍द्र पंवार तथा पार्षद प्रदीप उपाध्‍याय ने सबसे पहले वोट कास्‍ट किया। कांग्रेस पार्टी के उप महापौर पद के प्रत्याशी जावेद पड़िहार तथा वार्ड 65 के पार्षद पारस मारू आदि आधा दर्जन से अधिक पाषर्द शुरूआती दौर में मतदान किया। मतदान पांच बजे तक होना था मगर निगम के सभी 80 पार्षद 3 बजे से पहले ही निगम परिसर पहुंच चुके थे।

Exit mobile version