Site icon OmExpress

भाजपा को गंगाशहर मे मजबूती देने के लिए किया मंथन, दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न

बीकानेर।बीकानेर शहर भाजपा के गंगाशहर मंडल की ओर से आयोजित दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण आज सम्पन्न हुआ। दो दिवसीय प्रशिक्षण में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जन प्रतिनिधियों ने भाजपा की रीति-नीति को आमजन तक पहुंचाने तथा गंगाशहर मे संगठन को ओर सशक्त व मजबूत बनाए जाने पर मंथन किया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखें।
दूसरे दिन वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को सुनकर भाजपा के नेतृत्व के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए मजबूती प्रदान करने तथा पार्टी की रीति-नीति पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version