Site icon OmExpress

भाजपा नेताओं ने बीकानेर के मंत्रियों को जनता में दिखाया आईना : हेम शर्मा

बीकानेर।भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी, प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ का भाषण बीकानेर से अशोक गहलोत सरकार में तीनों मंत्रियों के कारनामों पर केंद्रित रहा। बीकानेर के जो मंत्री अपनी अपनी विधानसभा क्षेत्र में विकास के गीत गा रहे हैं उनके कामों का दूसरा पक्ष विरोधी पार्टी के नेताओं ने महाआक्रोश जन रैली के मंच से जनता के सामने रखा। आरोप लगाया की गहलोत सरकार के ये मंत्री अवैध खनन, रॉयल्टी चोरी, भू माफिया के साथ मिलकर सरकारी धन की लूट मचा रखी हैं। सरहद से नशीले पदार्थों की तस्करी हो रही है। मंत्री सौर ऊर्जा के लिए भूमि दे रहे है। इन मंत्रियों ने होटल बनाने का नया धंधा कर लिया है। गहलोत सरकार के दबंग कहें जाने वाले मंत्री ने एक पीढ़ी का धन तो बटोर लिया है दूसरी पीढ़ी के लिए धन बटोर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के बड़े अफसर भी इस भ्रष्टाचार में शामिल है। प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने अशोक गहलोत सरकार की नाकामियां, पक्षपात पूर्ण कार्य प्रणाली की आलोचना की। वहीं केंद्र सरकार के धन से राजस्थान में स्कूल, अस्पताल, ग्रामीण विकास और नरेगा में हुए कामों की चर्चा की। केंद्र सरकार के कामों और मोदी की उपलब्धियों का जमकर बखान किया। गहलोत सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए 2023 के चुनाव में न सोएंगे और न सोने देंगे का नारा दिया। प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ ने बीकानेर के मंत्रियों पर लूट खसोट और भ्रष्टाचार के जमकर आरोप लगाए। विधानसभा में सरकार के खिलाफ उठाए गए मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बिजली, इंदिरा गांधी नहर, समेत अन्य मुद्दे रखे। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। नए प्रदेशाध्यक्ष और प्रतिपक्ष नेता का स्वागत किया। विधायक बिहारी विश्नोई ने गहलोत सरकार के बीकानेर में भू माफिया, अवैध खनन, रॉयल्टी चोरी गिरोह पनपने की तरफ इशारा किया। विश्नोई व सुमित गोदारा ने गहलोत सरकार की नाकामियां गिनाई। बीकानेर संभाग मुख्यालय पर भाजपा की महा आक्रोश रेली भाजपा की चुनावी सभा का सूत्रपात जैसा रहा। हालांकि मंच पर बैठे पार्टी के नेता हो अथवा सामने बैठे कार्यकर्ता दोनों में उत्साह दिखाई नहीं दिया। सभा में तारा चंद सारस्वत के बैनर लगी श्रीडूंगरगढ़ चार पांच बसें पहुंचने के बाद पाडल में खाली कुर्सियां भरी। यह भीड़ वसुंधरा राजे की बीकानेर गढ़ गणेश दर्शन यात्रा से आधी भी नही थी। वहीं भाजपा की इस आक्रोश सभा से बीकानेर भाजपा की सही तस्वीर भी सामने आई।

Exit mobile version