Site icon OmExpress

भाजपा ने पंचायत चुनाव के लिए अविनाश जोशी को हनुमानगढ़ सहप्रभारी नियुक्त किया

बीकानेर, 27 अक्टूबर (ओम एक्सप्रेस )। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंचायत चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी एवं सहप्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसमें भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी को हनुमानगढ़ के सहप्रभारी का दायित्व दिया गया है। प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया के निर्देशानुसार पंचायती राज चुनाव 2020 को ध्यान में रखते हुए प्रभारियों एवं सहप्रभारियों की नियुक्ति की गई है। हनुमानगढ़ जिले के प्रभारी का दायित्व पूर्व संसदीय सचिव भैराराम सियोल को दिया गया है। वहीं अविनाश जोशी को सहप्रभारी बनाया गया है।

Exit mobile version