Site icon OmExpress

भाजपा ने राजस्थान,मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए पर्यवेक्षकों के नाम किए घोषित

दिल्ली । भाजपा ने राजस्थान के लिए पर्यवेक्षकों के नाम किए घोषित किए हैं।उनमे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े, सरोज पांडे को बनया गया है
इसके साथ ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए भी पर्यवेक्षकों के नाम घोषित किए गए हैं।
भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है:-
1. राजस्थान
राजनाथ सिंह, केन्द्रीय रक्षा मंत्री, भारत सरकार सुश्री सरोज पाण्डेय, राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े, राष्ट्रीय महासचिव
2. मध्य प्रदेश
मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री हरियाणा डा. के. लक्ष्मण, राष्ट्रीय अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा सुश्री आशा लाकड़ा, राष्ट्रीय सचिव

3. छत्तीसगढ़
अर्जुन मुंडा, केन्द्रीय जनजातीय मंत्री, भारत सरकार सर्वानंद सोनोवाल, केन्द्रीय बंदरगाह, जहाजरानी, जलमार्ग एवं आयुष मंत्री, भारत सरकार दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय महासचिव

इसी के साथ राजस्थान में राजनीतिक गतिविधियां पहले से बहुत अधिक तेज हो गई है। जयपुर में जैसे ही पर्यवेक्षकों के नाम की घोषणा की खबर पहुंची उसी के साथ ही राजनीति का गलियारों में हलचल तेज होती देखी गई।

पर्यवेक्षकों के साथ विधायकों की बैठक और उनके अलग-अलग मिलने के अनुमानों के चलते इसके लिए महफूज स्थान तक तय किए जाने लगे हैं।

जानकारों का यह मानना है की पर्यवेक्षक जयपुर पहुंचेंगे और विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर विमर्श होगा। विधायकों से अलग-अलग भी बातचीत की जा सकती है।

यह भी माना जा रहा है कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री का नाम पहले से तय कर रखा है। लेकिन इसकी घोषणा सभी से विमर्श के बाद सहमति बनने पर आज देर शाम अथवा एक दिन बाद की जा सकती है।

Exit mobile version