Site icon OmExpress

भाजपा पदाधिकारियों ने कलेक्टर व एसपी के पीए का किया सम्मान

जैसलमेर- ओमएक्सप्रेस

कोरोना काल में सेवाएं देने वाले कोरोना वारियर्स का भाजपा पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर के पीए नगेन्द्र गुप्ता व इनके सहयोगी मनोज कुमार वासू पुलिस अधीक्षक के पीए सवाईसिंह का जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश शारदा व भाजपा नेता कंवराजसिंह चौहान द्वारा साफा पहनाकर व शॉल ओढाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शारदा ने कहा कि कोरोना काल के दौरान इन अधिकारियों द्वारा कई बार रात के 10 बजे तक कार्य कर कर्तव्य का निवर्हन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता चौहान ने दोनों अधिकारियों की सेवाओं पर आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version