Site icon OmExpress

भाजपा बीकानेर शहर जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी, सह संयोजक दुष्यंत तंवर मनोनीत


-देहात में देवीलाल मेघवाल और भवानी शंकर तावनिया को मिली जिम्मेवारी

बीकानेर।प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मीडिया विभाग ने प्रदेशभर में जिला मीडिया संयोजक और सह संयोजक नियुक्त किए है। बीजेपी प्रदेश मीडिया विभाग की ओर से जारी सूची जारी की गई है। इसमें बीकानेर जिले में शहर और देहात के लिए एक संयोजक और एक सह संयोजक नियुक्त किए गए हैं।

शहर भाजपा जिला अध्यक्ष विजय आचार्य की अनुशंसा पर बीकानेर शहर से मनीष सोनी को जिला मीडिया संयोजक और दुष्यंत तंवर को सह जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं बीकानेर देहात से देवीलाल मेघवाल को संयोजक और भवानी शंकर तावनियां को सहसंयोजक मनोनीत किया गया है।

Exit mobile version