Site icon OmExpress

भाजपा भ्रामक प्रचार के विरोध में करेगी जन जागरण अभियान

जयपुर / 24 दिसम्बर / भारतीय जनता पार्टी नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 पर विपक्ष द्वारा फैलाये जा रहे भ्रामक प्रचार के विरुद्ध जन जागरण अभियान एवं नागरिकता सशोधन अधिनियम के साहसिक निर्णय हेतु धन्यवाद कार्यक्रम 25 दिसम्बर ( पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल जी वाजपेयी के जन्मदिवस) से प्रारंभ करेगी

देहात भाजपा जिलाध्यक्ष एवं नोखा विधायक विहारिलाल बिश्नोई ने 25 दिसम्बर से 12 जनवरी ( विवेकानंद जयंती ) तक आयोजित होने वाले जनजागरण पखवाड़े हेतु अभियान का जिला सयोजक राकेश सिंह सहोत्रा (खाजूवाला) एवं सह संयोजक सुनील तावनिया (श्रीडूंगरगढ़) को बनाते हुए नगरपालिका मुख्यालय एवं पंचायत समिति मुख्यालय स्तर पर धन्यवाद सभा आयोजित करने का आवहान किया। कार्यक्रम का जिला समन्वयक एडवोकेट अशोक कुमार भाटी को मनोनीत किया गया है
जिला महामंत्री एवं जिला सयोजको की आज जयपुर में हुई प्रशिक्षण कार्यशाला में श्यामा प्रसाद मुखर्जी सन्स्थान के श्री अरिहंत गांगुली ने नागरिकता संशोधन विधेयक को जनसंग से लेकर भाजपा तक के संकल्प पत्र में घोषित लक्षय बताया। गांगुली ने विधेयक को धार्मिक आधार पर प्रताड़ित शोषित अल्पसंख्यक शरणार्थियों हेतु संजीवनी बताया। कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री (संग़ठन) श्री चन्द्रशेखर , श्री भजनलाल शर्मा श्री ओंकारसिंह लखावत ने विचार रखे

Exit mobile version