

दातासा के अन्तिम संस्कार में समाज बन्दुओ सहित राजनेतिक , प्रसासनिक व्यक्ति मौजुद
अन्तिम दर्शन व संस्कार में उमडे महिला पुरूष
राजसमन्द( राव दिलीप सिंह ) ।भामाशाह एवं समाजसेवी ठा. सा.विजय सिंह फतावत की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हुईं । उनकी अंत्येष्टि आईडाणा स्थित श्मशान घाट पर पूरे वैदिक विधि-विधान से हुई। उनके पुत्र नारायण सिंह ,प्रेम सिंह ,मदन सिंह ,दिलीप सिंह ,प्रहलाद सिंह मुखाग्नि दी। 31 मार्च 1931 को मेवाड़ क्षेत्र के आईडाणा में जन्मे व 10 मार्च को 92 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। भामाशाह सम्मान से सम्मानित विजय सिंह के अंतिम संस्कार में संभाग के नामचीन लोग शामिल हुए। समाज के प्रदेश अध्यक्ष गुलाब सिंह जी बड़गांव,समाज के कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरि सिंह जी राठौड़ , समाज अध्यक्ष मनोहर सिंह , जोध सिंह , खुमान सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष करण सिंह , महामंत्री हरि सिंह जोड़लियां,समाज सेवी कुंन्दन सिंह सोलंकी , जितेन्द्र सिंह चुंडावत ,स्वर्ण व्यवसाई दिलीप सिंह राजावत जोधपुर ,मूल सिंह मादडा, संदीप देवरिया डारेक्टर , पूर्व पीसीसी सदस्य कांग्रेश गणेश लाल गुर्जर लाबोडी,डां छापरवाल , भाजपा के राजेंद्र मेवाडा, दिलीप सिंह पगारिया, कांग्रेस नेता देवेन्द्र कच्छारा ,ललित कच्छारा सलील लोढ़ा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पारीक, शम्भु पुरी, मांगी लाल टांक , गायड सिंह राठौड़ , ललीत गेलडा , कैलाश शर्मा ,भारत त्रिवेदी , बालकृष्ण टेलर , चन्द्रकांत चौधरी,मांगु सिंह सोंलकी कांग्रेस व यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी , आमेट नगर पालिका के पार्षद, क्षेत्र के आसपास के सरपंच के अलावा समाज के महिला पुरुष अंतिम दर्शन व संस्कार यात्रा में उमड़ पड़े। वही अखिल भारतिय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि पाल सिंह परमार प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भीराणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष राव भान सिंह रामपुरा ,महेन्द्र सिंह जामोला ,उदयपुर कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष राव मंगल सिंह भाभा रावमादडा राजसमन्द जिला अध्यक्ष कुं रधुपाल सिंह कुंचोली , करनी सेना के मुम्बई अध्यक्ष जगदीश सिंह भाणुजा आदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।