Site icon OmExpress

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी:राठौड़

बीकानेर। राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के उपनेता राजेन्द्र राठौड़ ने ‘पत्रकारों एक सवाल पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी हैं। वसुंधरा राजे हमारी निर्विवाद नेता है। वे कल भी हमारी नेता थीं, आज भी हैं और कल भी रहेंगी।
प्रदेश में कांग्रेस सरकार के एक साल पूरे होने पर सरकार की नाकामियां गिनाने बीकानेर पहुंचे राजेन्द्र राठौड़ ने पत्रकारों से बातचीत में यह कहा।
राठौड़ ने पिछले दिनों से व्यक्त की जा रही तमाम तरह की अटकलों को खारिज़ करते हुए कहा कि वे मुख्यधारा में ही हैं।

बीकानेर नगर निगम चुनाव में हुई ‘हॉर्स-ट्रेडिंग’ और क्रॉस-वोटिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह दुखद है, संगठन स्तर पर इस पूरे प्रकरण को देखा जा रहा है। हम आयाराम-गयाराम में विश्वास नहीं करते। भाजपा में हम एक फार्मूला काम कर रहे हैं, जिससे पांच साल तक बोर्ड का संचालन आसानी से हो सके।
इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार को कानून, व्यवस्था, ग्रामीण विकास, आर्थिक मसलों आदि पर पूरी तरह से विफल बताते हुए कहा कि गहलोत साल भर तक खुद को बचाने में ही लगे रहे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्नाव के मसले पर बात करने वाले गहलोत को यह नहीं भूलना चाहिए कि राजस्थान में भी महिलाओं की स्थिति चिंताजनक है।इस अवसर पर बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी, देहात अध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई, शहर अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, महामंत्री मोहन सुराणा, महापौर सुशीला कवर, गुमान सिंह राजपुरोहित सहित भाजपा नेता मौजूद थे !

Exit mobile version