Site icon OmExpress

भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने पर नापासर मंडल ने मनाया जश्न

बीकानेर।नापासर में भारतीय जनता पार्टी को उत्तरप्रदेश ,उत्तराखंड ,मणिपुर ,गोवा में प्रचंड बहुमत मिलने पर भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष श्री जसवंत दैया ने कहा कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार आने वाले दिनों में देश के किसानों युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए समर्पित भाव से काम करेगी इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष खुसबू आसोपा, जिला कार्यकारिणी सदस्य भंवर ढाका, मण्डल महामंत्री पुरषोत्तम भाटी, उपाध्यक्ष चम्पालाल पारीक, बजरंग झंवर, मांगीलाल कुम्हार, किसान मोर्चा महामंत्री रामचन्द्र दैया, उपाध्यक्ष पप्पू नाई, शक्तिकेंद्र संयोजक हरिराम थालोड़, पूर्व युवामोर्चा अध्यक्ष प्रेम सारस्वत, बूथ अध्यक्ष बाबूलाल भार्गव, प्रकाश धामा, दीपक पारीक, प्रेम सारस्वत, लालचंद माली,बजरंग पांडिया, पवन नाई,बजरंग लखानी, कालूमहाराज, जगदीश नाई, सीताराम बिश्नोई, कालू सिद्ध गोपी नाई सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Exit mobile version