Site icon OmExpress

भारतीय जनता पार्टी ने सात मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए

बीकानेर के चंपालाल गेदर को राजस्थान ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया जयपुर।भारतीय जनता पार्टी ने सात मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। इनमें बीकानेर के चंपालाल गेदर को राजस्थान ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

इनके अलावा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सिरोही की रक्षा भंडारी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष जयपुर के अंकित गुर्जर, एससी मोर्चा हनुमानगढ़ के कैलाश मेघवाल, एसटी मोर्चा जयपुर के नारायण मीणा, किसान मोर्चा अजमेर के भागीरथ चौधरी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष पद पर अलवर के हमीद खां मेवाती को नियुक्त किया गया है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी ने शुक्रवार शाम को यह सूची जारी की है। इन नई नियुक्तियों के साथ ही बीकानेर संभाग के दो पदाधिकारियों को प्रतिनिधित्व मिला है। हनुमानगढ़ के कैलाश मेघवाल पहले भी एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष थे। ऐसे में उन्हें रिपीट किया बीकानेर के चंपालाल गैदर ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने।

Exit mobile version