Site icon OmExpress

भारतीय जनता पार्टी मंडल प्रभारियों की नियुक्ति, ओबीसी व अन्य वर्ग को किया दरकिनार

बीकानेर।भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया सोमवार को बीकानेर शहर के आठ मंडल के प्रभारियों की नियुक्ति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर द्वारा की गई जिसमें पुराना शहर मंडल अनिल शुक्ला,जस्सूसर मंडल भगवान सिंह मेड़तिया,नयाशहर मंडल अरुण जैन,गोपेश्वर मंडल मोहन सुराणां,जूनागढ़ मंडल भानु व्यास,लालगढ़ मंडल कौशल शर्मा,रानी बाजार मंडल सुषमा बिस्सा को नियुक्त किया गया है।

बीकानेर मंडल प्रभारियों की सूची में ओबीसी व अन्य वर्गो को दरकिनार करते हुए फिर से भाजपा के सक्रिय कार्यकताओं ओर वोटरों का मनोबल तोड़ा है। बतादे बीकानेर में पूर्व ओर पश्चिम क्षेत्र में सर्वाधिक वोटर ओर कार्यकता है। पार्टी में उनको न ही उचित स्थान मिल रहा न ही पार्टी से टिकट ,चुनावों ओर पद के समय यह लोग अपनी गोटिया बैठकर हमेशा अन्य वर्गों के साथ दरकिनार करते आए हैं। देखते हैं इनका यह खेल कब तक चलेगा। आखिर कार्यकता कब तक इनकी दरिया उठाकर कब तक चलेगा।

Exit mobile version