Site icon OmExpress

भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी द्रौपदी मुर्मू  

नई दिल्ली।एनडीए की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बड़े अंतर से चुनाव जीत लिया है। वे देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बन रही हैं। वे विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा से बहुत बड़े अंतर से विजयी हुईं। मुर्मू ने मतों की तीसरे चरण की गिनती में ही 50% से अधिक वोट अपने खाते में दर्शाने का लक्ष्य हासिल कर लिया था।  फाइनल नंबर आने तक जीत का अंतर और बढ़ गया। इस तरह यशवंत सिन्हा बड़े अंतर से हार गये। 

राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती कुल चार राउंड में हुई। राष्ट्रपति चुनाव में कुल 4754 वोट पड़े थे। गिनती के वक्त 4701 वोट वैध और 53 अमान्य पाये गए। कुल वोटों की वैल्यू 528491 थी। 

इसमें से द्रौपदी मुर्मू को कुल 2824 वोट मिले. इनकी वैल्यू 676803 थी। वहीं यशवंत सिन्हा को I877 वोट मिले. जिनकी वैल्यू 380177 रही। 

Exit mobile version