Site icon OmExpress

भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री 9 जून 1964 को बने

पटना , (अनमोल कुमार ) – ओम एक्सप्रेस
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद लाल बहादुर शास्त्री 9 जून 1964 से 14 जनवरी 1966 मृत्यु तक 18 महीने भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत रहे l उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया था 1965 के युद्ध में शास्त्री जी के नेतृत्व में सेना ने पाकिस्तान को घुटने टेकने को मजबूर कर दिया था ।
लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश वाराणसी के मुगलसराय में हुआ था । डेढ़ साल के उम्र में इनके पिता का देहांत हो गया । उन्होंने बनारस में रहकर अपने चाचा के संग शिक्षा दीक्षा ग्रहण की । 1930 में नमक सत्याग्रह आंदोलन और दांडी मार्च में 16 साल की उम्र में महात्मा गांधी के साथ असहयोग आंदोलन में हिस्सा लिया ।1927 में उत्तर प्रदेश मिर्जापुर की ललिता देवी के साथ इनका विवाह संपन्न हुआ । गांधी जी का मंत्र मेहनत ही प्रार्थना है का इन्होंने अमल किया।

Exit mobile version