Site icon OmExpress

भारत के मुख्य न्यायाधीश ने 9 नवनियुक्त न्यायाधीशों को शपथ दिलाई।

नई दिल्ली,(दिनेश”अधिकारी”)। भारत के मुख्य न्यायाधीश ने 9 नवनियुक्त न्यायाधीशों को शपथ दिलाई। शीर्ष अदालत के नए भवन परिसर के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में न्यायमूर्ति ने 9 न्यायाधीशों को शपथ दिलायी।

नवनियुक्त न्यायाधीशों को सीजेआई के कोर्ट कक्ष में शपथ दिलायी जाती है, लेकिन यह पहला मौका था कि यह कार्यक्रम सीजेआई कोर्ट के बाहर आयोजित किया गया। ऐसा कोविड नियमों के पालन की दृष्टि से किया गया था।शपथ लेने वाले न्यायाधीशों में न्यायमूर्ति ओका, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति माहेश्वरी, न्यायमूर्ति हीमा कोहली शामिल है।

न्यायमूर्ति नागरत्ना, न्यायमूर्ति रविकुमार, न्यायमूर्ति सुन्दरेश न्यायमूर्ति बेला त्रिवेदी, न्यायमूर्ति नरसिम्हा ने भी न्यायाधीश पद की शपथ ली। पहली बार न्यायाधीशों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का प्रसारण किया।

Exit mobile version