Site icon OmExpress

भारत में कुल 42533 कोरोना पॉजिटिव केस मामले दर्ज, सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में

:- रिकवरी रेट 27.52 प्रतिशत

नई दिल्ली: देशभर में कोविड-19 का ग्राफ बढता जा रहा है. मरीजों की संख्या बढ़कर कुल 42533 पहुंच गई है. इसमें 29453 एक्टिव मामले हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक इलाज के बाद 11000 से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं. कुल 11706 मरीज रिकवर हो चुके हैं और यह कुल मामलों का 27.52 प्रतिशत है।

2553 नए मामले सामने आये:
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि गत 24 घंटे में 1074 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं और 2553 नए केस सामने आए हैं. उन्होंने ने कहा कि कोविड-19 जैसी महामारी में एतिहासिक रूप से ये पाया गया है कि प्रतिबंधों में ढील के बाद अगर सोशल डिस्टेंसिंग का सही से पालन नहीं किया तो संक्रमण के फैसने की संभावना तेजी से बढ़ जाती है।

सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में मामले:
देश में सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र राज्य से सामने आये है. यहां अब तक 12974 केस सामने आ चुके हैं और 548 लोगों की मौत हो चुकी है. आंध्र प्रदेश में 1583, अंडमान निकोबार में 33, अरुणाचल प्रदेश में एक, असम में 43, बिहार में 503, चंडीगढ़ में 94, छत्तीसगढ़ में 57, दिल्ली में 4549 और गोवा में सात मामले आए. हालांकि, अब गोवा के सभी मरीज ठीक हो गए हैं।

राजस्थान में 3016 कुल मरीज:
राजस्थान में कोरोना वायरस का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. सोमवार दोपहर 2 बजे तक 130 कोरोना के नए मामले सामने आये. वहीं दिनभर में 6 लोगों की मौत हो गई. जयपुर में 4, जबकि जोधपुर में 2 मरीजों की मौत हो गई. सर्वाधिक 76 केस अकेले जोधपुर में सामने आये है. इसके अलावा अलवर में 1,बीकानेर में 1,चित्तौड़गढ़ में 19, धौलपुर में 1,जयपुर में 15,कोटा में 3,पाली में 11, राजसमंद में 2 और उदयपुर में 1 पॉजिटिव केस सामने आया है. अब तक कुल 77 मौतें हो चुकी है. राजस्थान में कुल मरीजों का ग्राफ 3016 पहुंच गया है ।

Exit mobile version