Site icon OmExpress

भारत मोटर कंपनी के संचालक व कर्मियों पर धोखाधडी का मामला दर्ज

बीकानेर। भारत मोटर कंपनी के संचालक व कर्मियों पर धोखाधडी का मामला दर्ज, बीकानेर में बीछवाल के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भारत मोटर कंपनी के मालिक व कर्मचारियों पर धोखाधडी से एक व्‍यक्ति के नाम से फर्जी रजिस्‍ट्रेशन कराने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। परिवादी नोखा में बगसेउ गांव निवासी 38 वर्षीय मंगेज सिंह राजपूत पुत्र ने गुरुवार दोपहर बाद दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरेापियों ने उसके साथ षडयंत्र व धोखाधडी के अपराध में शामिल भारत मोटर कंपनी के मालिक व कर्मचारियों ने उसके नाम से फर्जी रजिस्‍ट्रेशन करवाया है।थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406, 467, 468, 471, 120 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई पूरन सिंह को सौंपी है।

Exit mobile version