Site icon OmExpress

भीम पाठशाला के भोजन वितरण का औचक निरीक्षण,अधिकारियों ने कार्यो की प्रशंसा

बीकानेर -ओम एक्सप्रेस न्यूज-भीम पाठशाला के द्वारा एक कदम परिवर्तन की और द्वारा ‘कोई भूखा न रहे’ मिशन के तहत 24 मार्च 2020 से लगातार जरुरतमंद लोगो को भोजन सामग्री वितरण किया जा रहा है।शुक्रवार को नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी अधिकारी व्यास मैडम के द्वारा संस्था का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान व्यास मैडम द्वारा संस्था के व्यवस्थित कार्यों की प्रशंसा की एवं संस्था मे युवा टीम द्वारा लम्बे समय तक नि:स्वार्थ भाव से चल रही भोजन वितरण की प्रशंसा की एवं कोविड-19 से सम्बंधित दिशा निर्देशों की पालना करने को कहा तथा साथ ही जोशीली युवा टीम की प्रशंसा कर मनोबल बढ़ाया ।

मौके पर मदन मेघवाल,राजेंद्र पवार विकास सुरेश पंवार आदि मौजूद थे।

Exit mobile version