Site icon OmExpress

भैनी सुरजन में लगा नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर प्रतिभाशाली बच्चों को बांटे इनाम

हर्षित सैनी
रोहतक, 19 जनवरी। स्वामी विवेकानंद की स्मृति में प्रति वर्ष आयोजित किए जाने वाले युवा सप्ताह के समापन अवसर पर नेहरू युवा केंद्र, रोहतक के तत्वाधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर क्लब के द्वारा जिले के गांव भैनी सुरजन में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉक्टरों की टीम ने नेत्र जांच के पश्चात दवाईंयां भी बांटी।
मुख्य अतिथि एसडीएम महम अभिषेक मीणा ने कार्यक्रम की शुरूआत प्लस पोलियो अभियान के द्वारा की। जिला युवा समन्वयक आशीष सांगवान ने बताया कि भीमराव क्लब को जिले के सर्वश्रेष्ठ युवा मंडल का पुरस्कार प्राप्त हुआ है एवं अगले स्तर के चयन हेतु फाइल को चंडीगढ़ भेज दिया गया है।
इस अवसर पर क्लब के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया एवं प्रतिभाशाली बच्चों को इनाम भी वितरित किए गए। विशिष्ट अतिथि के तौर पर एमएलए प्रत्याशी रहे अनिल कुमार एवं गांव के सरपंच अजय कुमार रहे।

उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि गांव के युवा क्लब ग्रामीण संस्कृति के युवाओं में आत्मविश्वास जागृत करने के लिए एक अनूठी पहल चलाए हुए हैं और यह एक सराहनीय कदम है। इस मौके पर क्लब के प्रधान विनोद मेहरा, संजय मेहरा, सुरेंद्र कमांडो, मिंटू, सोनू मेहरा व बलराज आर्य इत्यादि उपस्थित रहे।

Exit mobile version