Site icon OmExpress

भैरव तुम्बड़ी सम्मान 28 अगस्त को,
रविवार को चयनित होगा नाम

बीकानेर। भैरव तुम्बड़ी सम्मान सम्मान समारोह 28 अगस्त रविवार को होगा। रमक झमक के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा ‘भैरु’ ने बताया कि सियाणा भैरव मेले से पूर्व भैरव साधक व भैरव नाथ के अनन्य भक्त स्व प.छोटुजी ओझा की स्मृति में किया जाने वाला चतुर्थ भैरव तुम्बड़ी सम्मान समारोह नथूसर गेट स्थितमोतिमानस में 28 अगस्त रविवार को किया जाएगा। ओझा ने बताया कि इसमें इस बार बीकानेर शहर कोलकाता, गंगानगर व गाँव सियाणा से सियाणा भैरव भक्तों व सेवादारो का कुल 15 का सम्मान किया जाएगा। एक वरिष्ठ भैरव साधक व भक्त को मेवे से भरी प्रतीकात्मक तुम्बड़ी भेंट कर विशिष्ट सम्मान दिया जाएगा।
राधे ओझा ने बताया कि तुम्बड़ी हर साल एक भैरव भक्त को दी जाती है,इस बार रविवार को रमक झमक द्वारा उस भैरव साधक का नाम का चयन किया जाएगा ।

Exit mobile version