Site icon OmExpress

भैरोंसिंह शेखावत की पुण्य तिथि पर भा जा पा  कार्यकर्ता करेंगे रक्तदान

बीकानेर, 14 मई 2020, देश के पूर्व उपराष्ट्रपति, राजस्थान प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे, जन जन के बाबोसा के नाम से विख्यात,एवं लोकप्रिय स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत की 10 वी पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पीबीएम अस्पताल में जा कर रक्तदान देंगे। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि एक सीमित संख्या में सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए कार्यकर्ता अस्पताल परिसर में ब्लड बैंक में जा कर रक्त देंगे।

रक्त दान कार्यक्रम सुबह 9.30बजे से 12 बजे तक रहेगा, इस निमित तैयारी की गई है एवम रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओ की सूची बनाई गई है।कार्यक्रम प्रभारी कौशल शर्मा एवम नरेश नायक के अनुसार 31 कार्यकर्ता ब्लड बैंक में आ कर अपने लोकप्रिय नेता को श्रद्धांजलि स्वरूप कॅरोना परिस्थितियो का ध्यान रखते हुए इस कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे।

Exit mobile version