अग्रवाल ने डॉ. कल्ला को सैटेलाइट अस्पताल में पचास नए बिस्तरों की व्यवस्था करने तथा ऑक्सीजन प्लांट के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। इस पर मंत्री कल्ला ने अग्रवाल को बताया कि वर्तमान में स्वयं कोरोना बीमारी का सामना कर चुके हैं लेकिन फिर भी बीकानेर में कोरोना के खिलाफ चिकित्सालयों में आवश्यक संसाधनों का आभाव ना आए इस पर पूरी नजर बनाए हुए हूँ और साथ ही इसके लिए लगातार चिकित्सकीय व प्रशासनिक अधिकारियों से सम्पर्क भी किया जा रहा है ।
मंत्री डॉ. कल्ला से मिले अग्रवाल, कोरोना महामारी को देखते हुए ये उठाई मांग

