

सोनू आलम : बलुआ बाजार सुपौल ,छातापुर
कोरोना काल में मास्क और सेनेटाइजर की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। मास्क और सेनेटाइजर कोरोना से बचाने के सबसे कारगर उपाय है और अब इनका उपयोग राजनीतिक में भी शुरु हो गया है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से बिहार में लगाए गए लॉकडाउन के बीच भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने छातापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री, श्री नीरज कुमार सिंह “बबलू” का जन्मदिन अलग अंदाज में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन के मौके पर लोगों को जागरूक किया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने छातापुर विधानसभा क्षेत्र के बिशनपुर इलाके उनके समर्थक निखिल सौरभ झा द्वारा में स्थानीय नागरिकों के साथ ही सब्जी बेचने वाले और फ्रंटलाइन वर्कर जैसे पुलिस ,पत्रकार, डॉक्टर आदि को मास्क और सैनिटाइजर बांटे। साथ ही ऑक्सीमीटर से उनका ऑक्सीजन लेवल भी चेक किया। इस मौके पर युवा मोर्चा पंचायत अध्यक्ष तथा परम समर्थक श्री निखिल सौरभ झा ने बताया कि क्षेत्र के सभी समर्थकों द्वारा उन्हें सोशल मीडिया के द्वारा शुभकामनाएं दी एवं उनके लंबी उम्र की कामना की है। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने बताया कि उनके जन्मदिन के मौके केक काटने के काटा गया। साथ ही उन्होंने बताया कि पर जनता की समस्या का समाधान करना ही सबसे बड़ा काम है। जिस कारण से उनके जन्मदिन के शुभ उपलक्ष में और वैश्विक महामारी के समय में मास्क, सैनिटाइजर एवं अन्य उपयोगी चीज दे रहे हैं। साथ ही साथ ही ऑक्सीमीटर की मदद से सभी लोगों का ऑक्सीजन लेवल चेक किया जा रहा है। इस मौके पर मिहिर झा, शिशिर झा, राकेश कुमार, रूपेश झा गुड्डू और प्रदीप कुमार झा एवं अन्य लोग मौजूद थे।
