Site icon OmExpress

मकर संक्रान्ति के अवसर पर ज़रूरतमंदों में वस्त्र वितरण

हावड़ा|श्री भैरव बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मकर संक्रान्ति के पावन अवसर पर रिषड़ा क्लब में ज़रूरतमंदों के बीच साड़ी, कंबल और शीत वस्त्र वितरित किये गये |
सेवा कार्य में ट्रस्टी श्रीचंद मारु,श्रीराम मारु,मंजू देवी मारु व पूनम मारु सहित कमल प्रसाद साव,विष्णु प्रसाद साव,चिरंजीत साव,कृष्णा प्रसाद,सौरभ अग्रवाल सहित रिषड़ा क्लब के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. गुरुजी श्रीचंद मारु ने बताया कि आयोजन के तहत
दो सौ ज़रूरतमंदों को साड़ी व कंबल प्रदान किये गये. उन्होंने बताया कि इसके पूर्व
सुबह रिषड़ा हस्टिंग घाट पर चाय, खिचड़ी की व्यवस्था भी की गई थी. कार्यक्रम के तहत रिषड़ा के गंगा घाट में आने वाले साधु,संत,वृद्ध महिलाओं व बच्चों को सेवा प्रदान की गई |

Exit mobile version