Site icon OmExpress

मकर संक्रान्ति के उपलक्ष भोजन वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

बाड़मेर । 14 जनवरी 2020। जिला मुख्यालय से महज् 10 किलोमीटर दूर जोधपुर-बाड़मेर रोड़, जसदेर धाम के पास स्थित वात्सल्य सेवा केन्द्र में मकर संक्रान्ति के उपलक्ष में मंगलवार को चिंतामणी चैरेटी फाउण्डेशन द्वारा भोजन वितरण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
अंकुश सिंघवी ने बताया कि वात्सल्य सेवा केन्द्र में साध्वी एवं बच्चियों द्वारा सर्वप्रथम ध्यान पाठ कर मकर संक्रान्ति के बारे जानकारी दी। इसी कड़ी फाउण्डेशन के सदस्यों द्वारा भोजन वितरण करवाया गया। केन्द्र में करीब 40 बच्चियों द्वारा शास्वत भागवत गीता का पाठ मधुर आवाज में किया गया। चिंतामणी चैरेटी फाउण्डेशन द्वारा फल एवं गुड़ की बनी हुई तिलपापड़ी वितरण की गई।

शिवानी बोथरा ने कहा कि मकर संक्रान्ति का पर्व एक महापर्व है। फाउण्डेशन द्वारा एम्बुलेंस सेवा, सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र एवं अन्य सेवा-भाव कार्यक्रम करने के लिए तत्पर है। इसी कड़ी में मकर संक्रान्ति के उपलक्ष में दान-पुण्य के साथ-साथ वात्सल्य सेवा केन्द्र में भोजन वितरण कार्यक्रम सम्पन्न किया। फाउण्डेशन द्वारा आगे भी इसी प्रकार के कार्यक्रम को चलाने के लिए तत्पर है।
इस अवसर पर वात्सल्य सेवा केन्द्र के साध्वीजी, फाउण्डेशन के राहुल, दिक्षित बोहरा, रक्षा जैन, शिवानी बोथरा, लक्ष्मी जैन, जसोदा सिंघवी, पिंकी श्रीश्रीमाल, अनिता बोहरा, भाविका सिंघवी व बच्चे उपस्थित रहे ।

Exit mobile version