-अभियान बुजुर्गों की सेवा-सुश्रुषा से जुड़े कार्यक्रम होंगे वर्षभर

-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पूनिया और केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने किया पोस्टर का विमोचन, शनिवार को होगी संगोष्ठी

बीकानेर,।। जन नेता और नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री मक्खन जोशी की 22वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्री मक्खन जोशी वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में ‘हमारे बुजुर्ग, हमारा अभिमान’ कैंपेन प्रारंभ किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने शुक्रवार को इसके पोस्टर का विमोचन किया। अभियान की विधिवत शुरुआत शनिवार को होगी। इस दिन दोपहर 1:30 बजे जसोलाई तलाई स्थित आनंद भवन में ‘बोझ नहीं आशीर्वाद हैं बुजुर्ग’ विषयक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी।
सोसायटी के सचिव अविनाश जोशी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कला एवं संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे। अध्यक्षता गायत्री मंदिर के अधिष्ठाता प. जुगल किशोर ओझा ‘पुजारी बाबा’ करेंगे।
शुक्रवार को पोस्टर विमोचन के दौरान डॉ. पूनिया ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। प्रत्येक व्यक्ति को इसे समझना चाहिए। केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने मक्खन जोशी वेलफेयर सोसायटी द्वारा किए जा रहे सामाजिक सरोकारों की कार्यों की सराहना की तथा कहा कि इससे दूसरों को प्रेरणा मिलेगी।
सोसायटी सचिव ने बताया कि संस्था द्वारा युवा, महिला, पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां संचालित की हैं। इस बार वर्ष पर्यन्त बुजुर्गों की सेवा सुश्रुषा से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इस दौरान माधोराम चौधरी, अशोक सैनी, विजेंद्र पुनिया, मोहन सुराणा, जतिन सहल, मनीष सोनी,पंकज अग्रवाल मौजूद रहे।